प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के परिवार, जन्म स्थान, शैक्षिक योग्यता और राजनीतिक सफर के बारे में जानिए…

सुमित यशकल्याण।

देहरादून। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के कड़े समर्थक माने जाते हैं। पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी भी रहे हैं, जब भगत सिंह कोश्यारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे तब पुष्कर सिंह धामी को भारतीय युवा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी।

नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बारे में जानिए…

नाम- पुष्कर सिंह धामी।
विधायक खटीमा विधानसभा।

पिता का नाम- स्वर्गीय शेर सिंह धामी।
माता का नाम- विशना देवी। पत्नी का नाम- गीता धामी।
जन्म स्थान- पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विकासखंड के हड़खोला गांव।
जन्म तिथि 16-09-1975
निवास स्थान- नगरा तराई खटीमा।
शैक्षिक योग्यता- स्नातकोत्तर। व्यवसायिक- मानव संसाधन प्रबंधन।

राजनीतिक सफर…

पुष्कर सिंह धामी ने 1995 में विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली, उसके बाद 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी बने, 2005 में धामी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली, 2010- 12 तक शहरी अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष रहे।

2012 में पुष्कर सिंह धामी पहली बार विधायक बने, 2013 में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने,
2017 में पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार विधायक बने,
अब 2021 में पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री प्रदेश के 11वे मुख्यमंत्री बने हैं, जो आज शपथ ग्रहण लेंगे, प्रदेश के 20 वर्षों के इतिहास में 10 मुख्यमंत्री बने हैं जिसमें पुष्कर सिंह धामी सबसे युवा मुख्यमंत्री बने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!