हरिद्वार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन मजबूत करने को लेकर दे रहे थे गुरुमंत्र, बीजेपी छोड़कर बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल हुई महिलाएं, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। भाजपा के गड वार्ड न0 22 आर्यनगर की दर्जनों महिलाएं भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गयी। भूपतवाला स्थित श्री राधा कृष्ण धाम में पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष अंजू मिश्रा, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी।

कांग्रेस में सम्मिलित हुई महिलाओं ने सतपाल ब्रह्मचारी को राखी बांधकर विधानसभा चुनाव में जीत की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस में शामिल हुई महिलाओं का स्वागत करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि तमाम वादे कर सत्ता में आयी केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनकांक्षाओं को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम सिद्ध हुई हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई तेजी से बढ़ी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल सहित दैनिक जरूरत की तमाम चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई के चलते गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग का जीवन बेहद मुश्किल हो गया है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनता को राहत देने में नाकाम रही है। भाजपा शासन में बेरोजगारी के मामले में उत्तराखण्ड देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। रोजगार की तलाश में युवा पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। सरकार बनने पर बेरोजगारी की समस्या का समाधान कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। दौ सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। रसोई गैस सिलेंडर पर दो सौ रूपए सब्सिडी दी जाएगी।

महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली देश की 80 करोड़ आबादी प्रधानमंत्री को दिखाई नहीं देती। महंगाई खत्म करने के वादा कर सत्ता में आयी मोदी सरकार के राज में लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण महिलाओं के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार के शासन में महिलाओं के प्रति अपराध अपराध बढ़े हैं। जिसे रोकने में सरकार पूरी नाकाम सिद्ध हो रही है। जनता की छोटी छोटी समस्याओं का समाधान करने में भी सरकार नाकाम रही है। पूर्व सभासद त्रिपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग निराश हो चुका है। लोग बदलाव के लिए कांग्रेस की और देख रहे हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधि दबाव की राजनीति कर लोगों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। नितिन यादव ने कहा कि बदलाव की बयार बह रही है। हरिद्वार की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सतपाल ब्रह्मचारी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।

महिलाओं में अनिता, सुदेश, अनु, सरोज गुप्ता, शीला गुप्ता, कविता, राजू, सरो, बृजेश, सुमन सैनी, रीना, शालनी आदि सहित दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री बीना कपूर, सुमन अग्रवाल, नरेश कुमार, सूरज, अमरपाल त्यागी, नीरज कुमार, साहिल, जोनी, संजू, राजेंद्र गुप्ता, अनिल कुमार, गगन, अवनीश, अंशुल, लोकेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!