भाजपा कार्यालय पर आईटी सेल की अहम बैठक, सरल ऐप सत्यापन व प्रचार-प्रसार पर जोर…

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, जगजीतपुर हरिद्वार में रविवार को आईटी सेल जिला एवं मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की, जबकि संचालन आईटी सेल जिला संयोजक उमेश पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीण लेखवार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि आईटी संयोजकों का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिले एवं मंडल में होने वाले सभी कार्यक्रमों का प्रसार–प्रचार आईटी टीम के माध्यम से किया जाता है, ऐसे में उन्हें पूरी सावधानी के साथ कार्य करना चाहिए ताकि पार्टी की नीति और योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है और इस सकारात्मक संदेश को व्यापक रूप से जन–जन तक पहुंचाना आईटी टीम की जिम्मेदारी है।
इस मौके पर प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीण लेखवार ने कहा कि भाजपा अपने सभी कार्यकर्ताओं का सत्यापन सरल ऐप के माध्यम से करती है। हर कार्यकर्ता द्वारा किए गए कार्य को ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पद जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसका निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से किया जाना चाहिए। उन्होंने मंडल आईटी संयोजकों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक बूथ पर जाकर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का सत्यापन सुनिश्चित करें तथा ‘मन की बात’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को भी सरल ऐप पर अपलोड करवाएं।
बैठक में जिला महामंत्री संज़ीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला आईटी संयोजक उमेश पाठक, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, रीता सैनी, विक्रम चौहान, कैलाश भंडारी, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह नागर, नकली राम सैनी, रविंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, कपिल मेहता, पंकज धीमान, ललित कुमार, तेजपाल चौहान, कृष्ण पाल चौहान, प्रणव चौरसिया, विनीत प्रताप सिंह, अरविंद कुशवाह, लाल सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!