कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया निकाय चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श…

हरिद्वार। निकाय चुनाव को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट अरविंद शर्मा के कनखल स्थित आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठित होकर पार्टी हित में काम करना होगा। युवा कार्यकर्ता वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में रणनीति के हिसाब से काम करें और पार्टी की रीती नीतियों को जनता के समक्ष रखें। बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को हल करने में कार्यकर्ता अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यकताओं से संगठित होकर निकाय चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से मेयर एवं पार्षद पदों पर कांग्रेस बड़ी जीत हासिल करेगी। अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता हताश और निराश है। बद्रीनाथ एवं मंगलौर विधान सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से जनता जनार्दन के संदेश को देखा जा सकता है। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि संगठित होकर ही चुनाव में जीत हासिल की जा सकती है। सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भूलाकर पार्टी हित में अपना योगदान दें। अमन गर्ग ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता वार्डों की समस्याओं को हल करने में सहयोग प्रदान करें। जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए संघर्ष करें। बूथ स्तर को मजबूत करें। कांग्रेस पार्टी में कर्मठ ईमानदार कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा नेतृत्व का अवश्य मौका दिया जाता हैं। इस दौरान तरुण व्यास, नीरव साहू, वीरेंद्र श्रमिक, रवीश भटीजा, नितिन तेश्वर, ऋषभ वशिष्ठ, विवेक भूषण, अमन गौड़, तुषार कपिल, सुंदर सिंह मनवाल आदि ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!