पार्टी के बैंक खाते फ्रिज किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयकर कार्यालय पर किया प्रदर्शन…

हरिद्वार। कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रिज किए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित आयकर विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना कर लोकतंत्र को कुचलना चाहती हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लोकसभा चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है। जिसके कारण विपक्षी पार्टियों पर इनकम टैक्स, ईडी की रेड कर अलोकतांत्रिक तरीके अपना रही है। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और महानगर महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स विभाग का दुरूपयोग कर रही है। जिसका खामियाजा 2024 में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। वरिष्ठ नेता नईम कुरैशी और महानगर महासचिव कैलाश भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार इलेक्टोरल बाॅन्ड रद्द होने से बौखलाई गयी है। महानगर महासचिव इसरार सलमानी और महासचिव शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि 400 सीटों का दावा करने वाली भाजपा किसान आंदोलन, बेरोजगार युवाओं के आक्रोश से भयभीत होकर विपक्षी पार्टियों की आवाज दबाना चाहती है। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष लता जोशी और ब्लाक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज कर केंद्र सरकार ने यह साबित कर दिया है कि उसकी जमीन हिल चुकी है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से ब्लाॅक अध्यक्ष अमित नौटियाल, ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, जतिन हाण्डा, दिनेश वालिया, मनीराम बागड़ी, मोहन सिंह राणा, गुलबीर सिंह, यशवंत सैनी, बीएस तेजियान, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना, तुषार कपिल, मधुकांत गिरि, मण्डल अध्यक्ष शिवम नैथानी, दीपक गौनियाल, हरजीत सिंह, राजेन्द्र जाटव, अरूण राघव, नवीन सैंस, समर्थ अग्रवाल, अमन गौड़, जितेन्द्र सिंह, जयप्रकाश जेपी, सौरभ सैनी, पूर्व पार्षद सुहैल कुरैशी, रियाज अंसारी, सद्दीक गाड़ा, नकुल माहेश्वरी, आशीष भारद्वाज आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!