हरकी पैड़ी कॉरिडोर के विरोध में कांग्रेस ने शुरू किया जन जागरण अभियान…

हरिद्वार। प्रस्तावित हरकी पैड़ी कॉरिडोर के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार से छह दिवसीय जनजागरण कार्यक्रम शुरू किया। प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर के संयोजन में हरकी पौड़ी से शुरू हुई जनजागरण यात्रा मुख्य बाजारों से होते हुए सुभाष घाट पर संपन्न हुई। यात्रा में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर सहित समस्त कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
विधायक रवि बहादुर ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी है। पूरा देश भाजपा से परेशान हो चुका है। कॉरिडोर के विरोध में स्थानीय व्यापारियों को आगे आना होगा। कांग्रेस हर तरह से व्यापारियों के साथ है। इस मुद्दे पर कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिल भास्कर ने नगर विधायक पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियो के बयानों में विरोधाभास है। भास्कर ने कहा कि पहले भी हरिद्वार में अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड़ हुई थी। तब भी पीड़ित अपने-अपने साक्ष्य लेकर अधिकारियो के पीछे दौड़ते रहे। लेकिन ना तो अधिकारियो ने सुनी और ना ही नगर विधायक जनता के साथ खडे हुए। सरकारी की जन विरोधी नीतियों को अब हरिद्वार में चलने नहीं दिया जायेगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक हरिद्वार की जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता को इसके खिलाफ खड़ा होना होगा। पूर्व राज्यमंत्री रकित वालिया ने कहा कि जनता अब जनविरोधी नीतियों को समझने लगी है। अपने हितों के लिए लोगों को राहुल गांधी के डरो मत के नारे के साथ खड़ा होना चाहिए। पूर्व सभासद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने कहा कि इस प्रकार का डर और संशय का माहौल हरिद्वार ने कभी नहीं देखा। व्यापारियों को भी खुल कर सामने आना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहित के काम किये है। जबकि बीजेपी ने उन कार्यों को बर्बाद करने का काम किया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवि बाबू शर्मा व युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान ने कहा कि युवा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा व पूर्व प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा ने कहा कि भाजपा व्यापारियों और हिन्दुओं के साथ धोखा करती आई है। यह बात अब जनता समझ चुकी है। इसलिए लोगो को डरा कर उन्हें अपनी आवाज उठाने से रोका जा रहा है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरशाद अली व उपाध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लोग खुलकर बीजेपी के नेताओं का विरोध कर रहे हैं। शहर की जनता को भी भाजपा के खिलाफ खड़ा होना होगा। भाजपा सबसे अधिक शोषण शहर की पढ़ी लिखी जनता का ही कर रही है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव विमला पांडे, जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि कॉरिडोर हरिद्वार के प्रत्येक परिवार से जुडा मुद्दा है। किसी का व्यापार जायेगा तो किसी का घर। आवश्यकता होने पर महिला कांग्रेस इसके लिए घर-घर जन-जागरण करेगी। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, वरुण बलियान व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विजय भंडारी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर हरिद्वार व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल, भेल मजदूर यूनियन के महामंत्री विकास सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविन्द शर्मा, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नलिनी दीक्षित व शशि झा, इंटक के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जगदीप असवाल, ओबीसी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष अंकुर सैनी, किसान कांग्रेस हरिद्वार अध्यक्ष सोनू लाला, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शहनाज कुरैशी, ब्लॉक कनखल अध्यक्ष जतिन हांडा, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, वरूण बालियान, जिला महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर, एनएसयूआई अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस शुभम जोशी, आशीष प्रधान, अमन गौड़, मोती बाजार व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, वीरेंद्र श्रमिक, अनंत पाण्डेय, मुन्ना मास्टर, ऋषभ अरोड़ा, आर्य नगर ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, आकिब कुरैशी, दीपक कोरी, महिला नेत्री सपना सिंह, स्वाति शर्मा, हरीश सिंघल, पूर्व ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, ओबीसी विभाग के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह, महेंद्र गुप्ता, जगदीश, हरद्वारी लाल, बृजमोहन बर्थवाल, सुनील, जॉनी रजौर सहित बड़ी संख्या में महिला व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!