मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, जानिए…

उत्तराखण्ड / सुमित यशकल्याण।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। चंपावत सीट से बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गुरुवार को विधानसभा स्पीकर रितु खंडूरी के घर पहुंच कर अपना विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। अब इस सीट पर पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव लड़ेंगे। लंबे समय से प्रदेश में कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, आज सीट की स्थिति साफ हो गई है, अब मुख्यमंत्री चंपावत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!