हरिद्वार में बाढ़ प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, जानिए, देखें वीडियो…

हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर और खानपुर क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की है। हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर समीक्षा बैठक की और लोगो का जनजीवन सामान्य हो इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आकलन करने के बाद उन्हें आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में सहकारी बैंकों से लोन लेने वाले लोगों के लिए 3 महीने की किस्त भी स्थगित की जाएंगी। और जल्द से जल्द लोगों को सहायता राशि बांटने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जगहों पर बाढ़ का प्रभाव ज्यादा पहुंचा है वहां बाढ़ प्रबंधन के लिए विस्तृत योजना भी तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!