भाजपा के युवा चेहरे प्रमोद खारी ने लक्सर और खानपुर में भाजपा को किया मजबूत…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। भाजपा के युवा नेता प्रमोद खारी लगातार भाजपा को लक्सर और खानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत कर रहे हैं। खारी ने जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के लिए धुआधांर जनसंपर्क किया और लक्सर क्षेत्र में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जबरदस्त जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल भाजपा के सबसे युवा नेता प्रमोद खारी ने लक्सर और खानपुर में सैकड़ों मुस्लिमों को भाजपा से जोड़ने का अभूतपूर्व कार्य किया है।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने के बाद से ही प्रमोद खारी लक्सर विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए हुए है। वह लगातार जनता से मिल रहे है और उनकी समस्याओं को दूर करने में प्रयासरत है। प्रमोद खारी को जनता को भरपूूर स्नेह मिल रहा है।

बताते चलें कि प्रमोद खारी करीब दो दशक से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की निष्पक्ष कार्यशैली और उनकी ईमानदार छवि से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का मन बनाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रमोद खारी और उनके समर्थकों को भाजपा परिवार से जोड़ दिया। जिसके बाद प्रमोद खारी जिला पंचायत के चुनाव में लक्सर और खानपुर में चुनाव प्रचार में जुट गए। प्रमोद खारी की साफ सुथरी छवि और उनके सरल व्यवहार से प्रभावित होकर सभी जाति धर्म के लोगों ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को विजय दिलाई।

फिलहाल प्रमोद खारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक सूत्रीय मिशन कांग्रेस मुक्त भारत को हरिद्वार में सफल बनाने में जुटे है। इसी के चलते वह लक्सर और खानपुर में जनता के बीच में है और भाजपा की रीति नीतियों का प्रचार कर रहे है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बता रहे है। भाजपा को मजबूत करने में जुटे है।
भाजपा नेता प्रमोद खारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास दूरदर्शी सोच है। वह भारत को विश्वगुरू बनाने में जुटे है। ऐसे में एक छोटा सा कार्यकर्ता होने के नाते हम भी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे है। उन्होंने बताया कि गरीबों के सबसे बड़े हितैषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। भाजपा ही जनता का सर्वागीण विकास कर सकती है। उनका जीवन भाजपा की सेवा में समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!