हरिद्वार में भी धूमधाम से मनाया गया बीजेपी का स्थापना दिवस, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस जिला भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर प्रातः 8:00 बजे ध्वज लगाकर स्थापना दिवस की शुरुआत की। तत्पश्चात 8:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय जाकर सामूहिक रूप से ध्वजारोहण कर पार्टी का ध्वज लगाया गया उसके बाद दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम का गान किया गया। इसके बाद कार्यालय में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान द्वारा उद्बोधन कर स्वागत किया गया एवं आगामी 20 तारीख तक चलने वाले इस पखवाड़े की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं के साथ सांझा की गई। स्वागत भाषण के उपरांत रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बतौर मुख्य वक्ता पार्टी के इतिहास और विकास पर अपना विस्तृत उद्बोधन कार्यकर्ताओं को दिया। तत्पश्चात जनसंघ के समय के अनथक पथिक पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिखौला, नंदकिशोर सरैया और अमरीश पंडा को शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर जिलाध्यक्ष और रानीपुर विधायक द्वारा सम्मानित किया गया

तत्पश्चात कार्यालय में लगाई गई वर्चुअल स्क्रीन के माध्यम प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उद्बोधन को भी कार्यकर्ताओं ने सुना। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से शोभायात्रा को प्रारंभ किया जिसमें ढोल नगाड़े, डीजे के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में झंडा और पट्टीका, टोपी पहने हुए चल रहे थे यह शोभायात्रा संपूर्ण जगजीतपुर क्षेत्र से होती हुई महिला विद्यालय सती कुंड, बुड्ढी माता मंदिर, आईटीआई होते हुए जिला कार्यालय पहुंची जहां शोभायात्रा का समापन किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि आज के कार्यकर्ताओं के लिए यह स्वर्णिम दिन है की आज 42 वर्षों की सफल राजनीतिक यात्रा के साक्षी आज के कार्यकर्ता बन रहे हैं, आज देश में सबसे ज्यादा विधायक और सांसद भाजपा के हैं। 30 वर्षों के बाद केवल भाजपा पार्टी को राज्यसभा में 100 सीटों से ज्यादा संख्या का भी गौरव प्राप्त हुआ है और यह इसलिए संभव है कि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षित और मजबूत हाथों में है। मोदी के आशीर्वाद से और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिस प्रकार उत्तराखंड चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है निसंदेह बहुत जल्द ही हमारा प्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में अपना एक स्थान बनाएगा ऐसा मुझे विश्वास है।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और यही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सामान्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश का प्रधानमंत्री भी बन सकता है। आज जिस प्रकार से पूरे देश में आम व्यक्ति को लेकर योजनाओं का क्रियान्वयन केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के अंत्योदय के सपने को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है। अंत में जिलाध्यक्ष ने शोभायात्रा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया और प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी, विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल, अनिल अरोड़ा, देशपाल रोड, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला मंत्री आशु चौधरी, अनामिका शर्मा, प्रवेश प्रिया, जिला कोषाध्यक्ष विजय चौहान, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, मोहित वर्मा, संजीव त्यागी, भाजपा नेता आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, पार्षद लोकेश पाल, संजय कुमार, मनोज पालिया, विकास कुमार, विपिन शर्मा, विनीत चौहान, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रीमा गुप्ता, रेनू शर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष तेलू राम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल, प्रतिभा चौहान, अतुल वशिष्ठ, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नीपेंद्र चौधरी, रजनी वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान, हीरा सिंह बिष्ट, मिथिलेश शर्मा, कमल प्रधान, सुबे सिंह, प्रिंस लोहाट, मनोज शर्मा, सुशील रावत, सचिन निश्चित, आशीष झा, संजय कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!