Home / राजनीति / भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां…

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां…

हरिद्वार। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार उत्तराखंड का तेजी से विकास कर रही है। प्रदेश की धामी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच बेहतर समन्वय के चलते शिक्षा, चिकित्सा, सड़क और रेल कनेक्टिविटी जैसी हजारों करोड़ रूपये की तमाम केंद्रीय योजनाओं का लाभ उत्तराखंड को मिला है। सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।
शंकर आश्रम के समीप एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुरेश जोशी ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सुरेश जोशी ने केंद्र सरकार से बेहतर समन्वय के चलते बड़ी संख्या में हर विभाग को मदद मिली है। किसी भी विभाग में बजट की कोई दिक्कत नहीं है। राज्य का विकास मुख्यमंत्री धामी का विजन है। 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ मेले को भव्य और दिव्य रूप से आयोजित कराने के लिए सरकार तैयारियों में जुटी है। धार्मिक भावनाओं को भड़काकर किए गए अतिक्रमण को हटाकर धामी सरकार ने देवभूमि का स्वरूप बिगड़ने से बचाया। पूरे देश में सबसे पहले धामी सरकार यूसीसी कानून लायी। प्रदेश में 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गयी। सरकार पर्यटन के क्षेत्र में भी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। पर्यटन क्षेत्र का विकास और रोड़ कनेक्टिविटी बढ़ने से लाखों लोगों को रोजगार मिला है। उत्तराखंड को सीआरएफ में करोड़ो रुपए का बजट मिल रहा है। बहुत जल्द ऋषिकेश कर्णप्रयास रेल लाइन शुरू हो जाएगी। पिथौरागढ़ जैसे दूरस्थ इलाकों में मेडिकल कॉलेज बनाए गए। सोलर की बड़ी योजनाएं चल रहीं हैं। बेहतर नीति लागू किए जाने से खनन से 1200 करोड़ और शराब ठेकों से 900 करोड़ रूपए का राजस्व प्रदेश को मिल रहा है। सुरेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार को करने के लिए भी प्रदेश में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि तीसरी बार भी उत्तराखंड में भाजपा की ही सरकार बनेगी। पत्रकारवार्ता के दौरान दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विकास तिवारी, लव शर्मा, संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट और आशीष गिरी आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!