बड़ी खबर। अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना पॉजिटिव। कल देहरादून में की थी चुनावी रैली, हड़कंप…

दिल्ली / सुमित यशकल्याण।

दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है। कल अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर थे, जहां पर उन्होंने परेड ग्राउंड में चुनावी रैली को संबोधित किया था। उनके साथ मंच पर आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!