हरिद्वार। ग्रामीण सीट से कांग्रेस ने हरीश रावत की पुत्री अनुपमा रावत को मैदान में उतारा है। आज रोशनाबाद पहुंचकर अनुपमा रावत ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद अनुपमा रावत ने प्रदेश की डबल इंजन की सरकार पर जमकर हमला बोला और उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण की जनता अपनी बेटी को इस बार जरूर आशीर्वाद देगी।
