दौड़ा-दौड़ा कर मारा जा रहा है अन्नदाता, प्रधान सेवक मौन -संजीव चौधरी।

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कांग्रेस आउटरीच कमेटी के प्रदेश सदस्य संजीव चौधरी ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर कहा कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर मे जिस प्रकार भाजपा के मंत्री पुत्र ने निहत्ते किसानो पर कार चढ़ा दी और चार किसान उसमें शहीद हो गए, ऐसा अत्याचार आज तक देश मे देखने को नही मिला है। अन्नदाता को दौड़ा-दौड़ा कर मारा जा रहा है और प्रधान सेवक मौन हैं। चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकर को तत्काल बर्खास्त किया जाए और अजय मिश्रा को भी पद से हटा कर उनके पुत्र को गिरफ़्तार किया जाना चाहिए। इस घटना से उत्तराखंड का किसान व आम जनमानस भी भारी ग़ुस्से व रोष में है। भाजपा सत्ता के नशे में चुर हो कर आज आज देश के किसान, मज़दूर, ग़रीब पर अत्याचार की सभी सीमाएँ लाँघ गई है। अब जनआंदोलन देश मे खड़ा हो रहा है दोषियों पर कार्यवाही करने के बजाय भाजपा सरकार पीड़ित परिवारों के दुःख मे शामिल होने जा रही कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को गैरक़ानूनी तरीक़े से गिरफ़्तार कर रही है और अन्य विपक्षी दलों के नेताओ के साथ भी यही हाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चाहे जेल क्या कितने भी सितम करें यह सरकार पर, कांग्रेस चुप नहीं रहेगी, देश के अन्नदाता के सम्मान और रक्षा के लिए कोई भी बलिदान करना पड़ा तो कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। चौधरी ने कहा कि जहाँ-जहाँ भाजपा की सरकारें है वहाँ जनता का भारी शोषण व अत्याचार किया जा रहा है, उत्तराखंड में भाजपा के एक पूर्व मुख्यमंत्री किसान की आत्महत्या पर यह कहते है कि आत्महत्या करना फ़ैशन बन गया है यह भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
साथ ही राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए चौधरी ने कहा कि राज्य में किसान, व्यापारी, मज़दूर, महिलाएँ व सरकारी कर्मचारी तक आज सरकार की दमनकारी नीति से परेशान हैं और सभी आज कांग्रेस की और आशा भरी नज़र से देख रहे हैं। राज्य में आगामी विधान सभा चुनाव मे कांग्रेस की सरकार बंनने जा रही है।

प्रेस वार्ता मे मुख्य रूप वरिष्ठ नेता पीसीसी सदस्य अनिल भास्कर, युवा ज़िलाध्यक्ष रवि बहादुर व विकास वोहरा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!