चंडीगढ़ म्युनिसिपल इलेक्शन में आप की जीत पर आप कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी, जानिए…
हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। चंडीगढ़ म्युनिसिपल चुनाव में आप पार्टी को भारी जीत मिलने पर आम आदमी पार्टी हरिद्वार विधानसभा पार्टी कार्यालय में आप कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर कर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला मीडिया प्रभारी हेमा भण्डारी ने कहा कि चंडीगढ़ म्युनिसिपल चुनाव में आप पार्टी 35 सीटों में से 14 सीट लेकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आप पार्टी देश मे सबसे तेजी से उभरती हुई पार्टी है। दोनों प्रमुख पार्टियों ने जनता को छलने का काम किया है। आप ने विकास का मॉडल देश मे ही नही अपितु पूरे विश्व मे स्थापित किया है। जनता आप में अपना भरोसा व्यक्त कर रही है। उत्तराखंड में भी चौकाने वाले परिणाम आएंगे, प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।
वरिष्ठ नेता अनिल सती ने कहा कि आप जनता की मूलभूत सुविधाओं की बात करती है। जबकि अन्य पार्टियां धर्म, सम्प्रदाय की राजनीति करती है। चंडीगढ़ में हुए म्युनिसिपल चुनाव में जनता ने दिखा दिया है कि अब जो जनता की बात करेगा जनता उसे ही चुनेगी। उत्तराखण्ड में भी जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। अरविंद केजरीवाल की चार प्रमुख घोषणाओं को जनता हाथों-हाथ ले रही है। केजरीवाल की रैली में उमड़ती भीड़ इस बात की ओर स्पष्ट संदेश दे रही है कि जनता बदलाव के मूड में है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता दोनों प्रमुख पार्टियों को सबक सिखाने जा रही है।
इस अवसर पर हेमा भण्डारी, अनिल सती, शिशुपाल सिंह नेगी, भरत कुमार, किरण कुमार दुबे, अर्जुन सिंह, तनुज शर्मा, शाह अब्बास, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।