Home / राजनीति / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक हुई आयोजित…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक हुई आयोजित…


हरिद्वार। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून आगमन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को देहरादून में दिल्ली-देहरादून एशिया की सबसे बड़ी एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे तथा रोड शो के माध्यम से जनता के बीच पहुंचेंगे।
तरुण बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और केंद्र सरकार की ओर से राज्य को अनेक महत्वपूर्ण सौगातें दी गई हैं। इनमें दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड एक बड़ी उपलब्धि है, जिसके माध्यम से दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी अब मात्र ढाई घंटे में तय की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कही गई बात – “यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा” – अब साकार होती दिखाई दे रही है। उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी एवं हीरा सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, सीमा चौहान, संदीप अग्रवाल, निपेंद्र चौधरी, तरुण नय्यर, रेशु चौहान, जसवीर बसेड़ा, लोकेश पाल, तेलुगु राम प्रधान, धर्मेंद्र चौहान, नकली राम सैनी, अरविंद कुशवाहा, अभिनव चौहान, रिशु, मनोज शर्मा, अंशु कुमार, लक्ष्मण सिंह नागर, शिवम त्यागी, रेनू शर्मा, डॉ. चित्रा शर्मा, पारुल चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!