अवैध चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला…
हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अवैध चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मतलबपुर तिराहे के पास से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियो जिनमे दानिश के पास से 2.080 किलोग्राम तथा गुलजार के पास 1.950 किलोग्राम से ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 529/22और मु.अ.स. 530/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम दानिश तथा गुलजार पंजीकृत किया गया। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय मे पेश किया जाएगा। पूछताछ में अभियुक्त गणों ने बताया कि हम बिहार में कपड़े की फेरी का काम करते थे, वहीं पर एक इकबाल नाम का व्यक्ति जो अपने आप को नेपाल का बताता था उससे हम खरीद कर रुड़की में बेचने के लिए आए थे भविष्य में भी प्रभारी निरीक्षक गंगनहर द्वारा उक्त अभियान जारी रखा जाएगा।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त…
- दानिश पुत्र इलियास, निवासी ग्राम खुजैडा, थाना ककरौली, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।
- गुलजार पुत्र जामू, निवासी मोहल्ला कस्सावन, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी…
1.950 तथा 2.080 किलोग्राम अवैध चरस।
पुलिस टीम…
1. ऐश्वर्य पाल प्रभारी निरीक्षक।
2. व.उ.नि. धर्मेंद्र राठी।
3. उप निरीक्षक विक्रम सिंह बिष्ट।
4. का. रणबीर सिंह चौहान।
5. का. इसरार अली।
6. का. विनोद बड़थ्वाल।
7. का. दुर्गा प्रसाद।