
हरिद्वार / श्यामपुर। 30 जुलाई 2025 को वादिया /पीड़िता द्वारा थाना श्यामपुर पर शिकायत दर्ज करायी कि रितेश यादव पुत्र मुनेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम बहावपुर थाना फतेहपुर कोतवाली जिला बाराबंकी (उ.प्र.) द्वारा पीडिता से प्रेम प्रसंग कर शादी का वादा कर शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं बाद में शादी करने से इंकार कर दिया जिस पर पीडिता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर पूर्व में कई बार दबिशें डाली गई परन्तु आरोपी लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट प्राप्त कर तथा आरोपी पर ₹5000/- रु. का ईनाम घोषित हुआ।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा -निर्देशों के क्रम में थाना श्यामपुर पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु रवाना की गई।
गिरफ्तारी टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक के आधार पर शुक्रवार 12 सितंबर 2025 को ईनामी अपराधी रितेश यादव पुत्र मुनेश्वर प्रसाद, निवासी ग्राम बहावपुर थाना फतेहपुर कोतवाली जिला बाराबंकी (उ.प्र.) को फतेहपुर बाराबंकी उत्तर प्रदेश से धर दबोचा।
आरोपी का नाम व पता…
रितेश यादव पुत्र मुनेश्वर प्रसाद, निवासी ग्राम बहावपुर, थाना फतेहपुर, कोतवाली जिला बाराबंकी उ.प्र.।
पुलिस टीम…
1- मनोज शर्मा, थानाध्यक्ष श्यामपुर।
2- म.उ.नि. अंजना चौहान।
3- अ.उ.नि. रणजीत सिंह चौहान।
4- का. राहुल देव।
5- का. अनिल रावत।
