Home / पुलिस / ऑपरेशन प्रहार: पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने पर 09 लोग हिरासत में…

ऑपरेशन प्रहार: पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने पर 09 लोग हिरासत में…

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पथरी पुलिस ने ग्राम बोडाहेड़ी में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नौ लोगों को हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ धारा 170/135/126 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, बोडाहेड़ी गांव में कुछ दिन पूर्व दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के चलते मारपीट और पथराव की घटना हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सोमवार को थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ड्रोन कैमरे के साथ गांव पहुंची और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से उन मकानों की छतों की निगरानी की, जहां ईंट-पत्थर रखे हुए थे। पुलिस ने संबंधित लोगों को तत्काल छतों से ईंट-पत्थर हटाने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि भविष्य में छतों पर अनावश्यक रूप से ईंट-पत्थर रखने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में बयानबाजी और झगड़ा करते मिले। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। किसी भी गंभीर घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पहले पक्ष के गुलजार और मुजमिल सहित दूसरे पक्ष के असगर, सुभान, अफसान, रहीश, फरमान, नदीम और अकबर को हिरासत में लेकर धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।
हिरासत में लिए गए आरोपी…
प्रथम पक्ष: गुलजार पुत्र अकबर (40 वर्ष), मुजमिल पुत्र अकबर (20 वर्ष)
द्वितीय पक्ष: असगर पुत्र कासिम (40 वर्ष), सुभान पुत्र नूरा (26 वर्ष), अफसान पुत्र इलियास (21 वर्ष), रहीश पुत्र कासिम (35 वर्ष), फरमान पुत्र यामीन (42 वर्ष), नदीम पुत्र कामिल (21 वर्ष) तथा अकबर पुत्र कासिम (53 वर्ष) निवासी ग्राम बोडाहेड़ी, थाना पथरी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बबलू चौहान, उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर, कांस्टेबल राकेश नेगी, कांस्टेबल नारायण, कांस्टेबल जितेन्द्र पुंडीर तथा कांस्टेबल रविन्द्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!