
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पुलिस ने 39 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार और चौकी रेल/बाजार पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई रेलवे रोड, नहर पटरी मार्ग, नया गांव मार्ग और रामानंद इंस्टिट्यूट मार्ग समेत कई स्थानों पर की गई।
पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, बेचने और हुड़दंग कर समाज का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसी दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल को रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगे होने के कारण मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज किया गया।
पुलिस का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, उपनिरीक्षक समीप पांडेय, उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल, उपनिरीक्षक बारु सिंह, अपर उपनिरीक्षक राकेश सिंह, हे.का. धर्मेन्द्र, हे.का. प्रमोद पुरोहित, का. अमित गौड़, राजेश बिष्ट, मनोज डोभाल, मुकेश कुमार, गणेश, आलोक सिंह, कपिल गोला, रवि कुमार, सतवीर सिंह आदि शामिल रहे।
