हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार / कनखल। 06 जून को कनखल पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्ट की तामील हेतु एक पुलिस टीम को कानपुर उत्तर प्रदेश से धोखाधडी 420/406 भादवि मे काफी लम्बे समय से वांछित चल रहे वारण्टीयों को दिनांक 07.06.2023 को कानपुर से पकड़ा गया।
गिरफ्तार वारण्टी…
1- गिरीश पाण्डे पुत्र हरिनारायण पाण्डे निवासी प्रो. मै. वेदान्ता कॉम्पलेक्स फ्लैट नं. 20 प्रथम तल ब्लॉक किडवई नगर कानपुर। हाल, निवासी लघु उद्योग कत्था फैक्ट्री ग्राम जल्लापुर घाटमपुर रोड थाना संजेती विधानसभा कानपुर देहात।
2- श्रीमती मधु पाण्डे पत्नी गिरीश पाण्डेय, नि. उपरोक्त।

शान्ति व्यवस्था भंग करने मे 02 को भेजा जेल…
संदेश नगर अपार्टमेन्ट मे आस-पड़ोस में 02 व्यक्ति जो कि छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में लड़ते-झगड़ते रहते हैं।
आज गुरुवार को दोनो व्यक्ति आपस मे लड़-झगड़ रहे थे जिससे शान्ति व्यवस्था भंग होने की अंदेशा देखते हुए उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त…
1- राजीब भारद्वाज पुत्र स्व. नन्द किशोर, नि. संदेश नगर थाना कनखल हरिद्वार।
2- रितेश अग्रवाल पुत्र पदम अग्रवाल, नि. संदेश नगर थाना कनखल हरिद्वार।
