हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों (अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा आदि) के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने हेतु समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

उक्त अभियान के दृष्टिगत कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त कर मंगलवार 07 जनवरी 2025 को एक व्यक्ति को 25 पेटी अवैध देशी और अंग्रेजी शराब कीमत लगभग (डेढ़ लाख) के साथ चमगादड़ टापू के पास से धर दबोचा गया।

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि यह शराब अलग-अलग स्थानों से एकत्रित की गई थी। चुनावी माहौल के दौरान, इन अवैध शराब की मांग बढ़ने पर आरोपी इसे ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था।

आरोपी ने अपना नाम मनोज पुत्र विक्रम, निवासी चंडी घाट पुल के नीचे, हरिद्वार, बताया। उसके पास से 25 पेटियों में कुल 1208 पव्वे (माल्टा देशी शराब और अंग्रेजी शराब सोलमेट मार्का) बरामद किए गए।

आरोपित के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैl

नाम पता आरोपित…
मनोज पुत्र विक्रम, निवासी चंडी घाट पुल के नीचे, हरिद्वार उम्र 32 वर्ष।

पुलिस टीम…
1- उप निरीक्षक सत्येंद्र भंडारी।
2- उप निरीक्षक राजेंद्र पुजारा।
3- कांस्टेबल सौरभ नौटियाल।
4- कांस्टेबल कमल मेहरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे अवैध खनन सामग्री भरे वाहन, बुग्गावाला पुलिस ने चार डंपर किए सीज…

हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध खनन/ ओवर लोडिंग पर अंकुश लगाने हेतु विशेष...

जीआरपी में सम्बद्ध अ.उ.नि. सईद अहमद के निधन पर एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट ने किया शोक व्यक्त…

हरिद्वार / काठगोदाम। उत्तराखण्ड पुलिस के अपर उप निरीक्षक, स्व. सईद अहमद निवासी- ग्राम शहदोरा,...

error: Content is protected !!