हरिद्वार एटीएस को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थान का खिताब, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की विशेषज्ञ संस्था ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट नई दिल्ली बीपीआरडी द्वारा भारत के सभी प्रशिक्षण संस्थानों की कार्यकुशलता का आंकलन में उत्तराखंड को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। हरिद्वार स्थित सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र एटीसी को मध्य जोन में अराजपत्रित अधिकारी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थान घोषित किया गया है जोकि प्रशिक्षण क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ पैमाना माना जाता है। सीमित संसाधनों और कोविड-19 की विषम परिस्थितियों के बावजूद एटीसी द्वारा वर्ष 2020-21 में हेतु उक्त उपलब्धि हासिल की गई है।

इस दौरान कुंभ हेतु भारी संख्या में पुलिस बल को प्रशिक्षित करने की चुनौती भी सामने थी जिसे पुलिस उपमहानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक नीरू गर्ग के मार्गदर्शन में संस्थान के उप प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह पंवार एवं उनकी टीम द्वारा कठोर परिश्रम द्वारा इस चुनौती को मील के पत्थर के रूप में हासिल किया गया। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद उत्तराखंड के किसी भी प्रशिक्षण संस्थान को प्रथम बार यह सफलता प्राप्त हुई है। नवंबर 2021 में बीपीआर एण्ड डी एवं भारत सरकार के गृह मंत्रालय की चयन समिति के समक्ष संस्थान की ओर से उप प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह पंवार द्वारा यह प्रस्तुतीकरण दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!