सुमित यशकल्याण।

देहरादून। आईआरबी में तैनात महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। 09 दिन बाद महिला का कांस्टेबल की सगाई भी होने वाली थी, कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें पुलिसकर्मी ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, प्रियंका कुड़ियाल, पटेल नगर की रहने वाली थी, वह आईआरबी द्वतीय देहरादून ऑफिस में क्लर्क के रूप में तैनात थी।
प्रियंका की मां ने बताया कि दोपहर का खाना खाने के बाद वह कमरे में चले गई थी, शाम के वक्त जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो उन्होंने दरवाजा खटखटा या फिर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई, खिड़की से झांक देखा तो प्रियंका फंदे से लटकी हुई थी, प्रियंका ने अपनी चुन्नी से फांसी लगाई हुई थी, परिजन ने दरवाजा तोड़ कर उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, मौके पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली वहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है पटेलनगर थाने की पुलिस ने बताया की सुसाइड नोट में मृतका ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। 10 सितंबर को प्रियंका की सगाई होने वाली थी, 09 दिन पहले की गई आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
