Home / पुलिस / फायरिंग कर युवक की हत्या का प्रयास, मुख्य आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार…

फायरिंग कर युवक की हत्या का प्रयास, मुख्य आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार…

हरिद्वार / मंगलौर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लिब्बरहेड़ी में युवक पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम लिब्बरहेड़ी निवासी विकुल कुमार ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर बताया कि उसके चचेरे भाई मोहित पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से देशी तमंचे से फायर किया, जिससे वह घायल हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1) एवं 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपी कुंवरपाल पुत्र चौहल सिंह, निवासी ग्राम लिब्बरहेड़ी, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार को हिरासत में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा प्रकरण की जांच जारी है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कठैत, हेड कांस्टेबल विकास शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!