Home / पुलिस / 24 घंटे में पकड़े ज्वेलरी शॉप पर चोरी करने वाले 02 शातिर चोर, 20 लाख का सामान भी बरामद, जानिए…

24 घंटे में पकड़े ज्वेलरी शॉप पर चोरी करने वाले 02 शातिर चोर, 20 लाख का सामान भी बरामद, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार / रुड़की। गुरुवार को शेख मोनिबर एम.आर. ज्वैलर्स शिवाजी कालोनी द्वारा उनकी एम.आर. ज्वैलर्स की दुकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैग जिसमें नगदी व ज्वैलरी रखी थी, चोरी करने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

घटना के खुलासे हेतु एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में कोतवाली रुड़की व कोतवाली गंगनहर की संयुक्त टीम द्वारा घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों मुसर्रफ उर्फ शाहिद उर्फ पप्पू व मीर आलम को नहर की पटरी सोनाली पुल के पास चोरी के सामान के साथ दबोचा गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त…
1- मुसर्रफ उर्फ शाहिद उर्फ पप्पू पुत्र अशरफ, निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर, थाना कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार।
2- मीर आलम पुत्र मौहसीन, निवासी ग्राम टोडा, कल्याणपुर थाना कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी…
अभियुक्त मुसर्रफ उर्फ शाहिद उर्फ पप्पू से बरामद…
1- 02 हार।
2- 01 बड़ी नथ।
3- 01 छोटी नथ।
4- 02 मंगल सूत्र।
5- 06 जोड़ी कान के कुन्डल।
6-16 पेन्डेन्ट।

अभियुक्त मीर आलम से बरामद…
1- 08 चैन।
2- 09 ताबीज।
3– 01 जोड़ी कान के टाप्स।
4- 01 कान का टाप्स।
5- 21 पाईपपेन्डेन्ट।
6-आधार कार्ड की छायाप्रति आदि।

पुलिस टीम…
1- उ.नि. करमवीर सिंह।
2- उ.नि. मनोज रावत।
3- उ.नि. अनिल बिष्ट।
4- कानि. अनिल शर्मा।
5- कानि. सुमन।
6- कानि. सुभाष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!