एसएमजेएन काॅलेज में आयोजित हुआ यूथ हेल्थ लिविंग कार्यक्रम, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। एसएमजेएन महाविद्यालय में इनर व्हील क्लब ऑफ हरिद्वार द्वारा यूथ हेल्थ लीविंग पर कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवन जीने के बारे में जानकारी दी गई ।
जागरूकता कार्यक्रम की की-नोट स्पीकर डाॅ. वन्दना गोयल ने यूथ हेल्थ लिविंग पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि उचित पोषण ही स्वस्थ शरीर एवं प्रफुल्लित मन का आधार है। यह तभी सम्भव है जब आप एक स्वस्थ जीवनशैली दिनचर्या के साथ जीवन में अच्छी आदतों को अपनायेंगे, क्योंकि हमारे जीवन की अधिकांश गतिविधियाँ आदतन ही घटित होती हैं। अच्छी आदतें आपकी आत्मछवि व सम्मान को बढ़ाती हैं।

डाॅ. गोयल ने कहा कि अगर आप स्वस्थ एवं एक्टिव जीवनशैली चाहते हैं तो हमेशा वही करना चाहिए जो आपके तन एवं मन दोनों के लिए सही हो। स्वस्थ जीवन के लिए मानसिक और शारीरिक जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शरीर के लिए किसी भी प्रकार का नशा हानिकारक है तथा स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए व्यायाम जरूरी है। अपनी उम्र के अनुसार ही मनुष्य को व्यायाम करना चाहिए जिसमें सूर्य नमस्कार, डांसिंग, वाॅकिंग आदि सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि कार्बोहाइट्रेड, प्रोटीन, फेट्स, मिनरल, विटामिन्स, फाइबर, जल, मैग्नीशिम आदि सभी का तालमेल स्वास्थ्य जीवनचर्या के लिए महत्वपूर्ण है। लस्सी, नारियल पानी, दूध, फल, चने, गुड़, पनीर के सेवन पर बल देते हुए उन्होंने बताया कि दोपहर के भोजन में साबूत अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, फल-सब्जियों को सम्मिलित करना चाहिए। उन्होंने डाॅ. के.के. अग्रवाल को याद करते हुए उनके हेल्थ जीवन जीने के तरीकों पर प्रकाश डाला।

काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने इनर व्हील क्लब ऑफ हरिद्वार के सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि स्वस्थ और दीर्घायु के लिए शारीरिक सक्रियता बहुत आवश्यक है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से कम से कम तीस मिनट तक व्यायाम करना चाहिए। डाॅ. बत्रा ने कहा कि स्वस्थ एवं सन्तुलित आहार एक स्वस्थ शरीर व मस्तिष्क के लिए बहुत आवश्यक है, क्योंकि सन्तुलित आहार ही आपके शरीर के विकास और कार्य करने की शक्ति के लिए जरूरी पोषक तत्व व उर्जा प्रदान करता है।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रूचिता सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ हरिद्वार डाॅ. पायल मित्तल, अध्यक्ष श्रीमती इन्दू मिश्रा, कनुप्रिया मिश्रा, प्रियंका पाण्डेय आदि सहित काॅलेज के डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल, शिव कुमार चौहान, वैभव बत्रा, श्रीमती रिचा मनोचा, श्रीमती रिंकल गोयल, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. पदमावती तनेजा, कु. नेहा गुप्ता, डाॅ. विजय शर्मा, विनीत सक्सेना, प्रिंस श्रोत्रिय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!