Home / मुख्य ख़बर / जगजीतपुर में जंगली हाथी का उत्पात, घर के बाहर खड़ी स्कूटी तोड़ी, देखें वीडियो…

जगजीतपुर में जंगली हाथी का उत्पात, घर के बाहर खड़ी स्कूटी तोड़ी, देखें वीडियो…

हरिद्वार। हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में देर रात एक जंगली हाथी के घुस आने से हड़कंप मच गया। रिहायशी इलाके में पहुंचे हाथी ने एक घर के बाहर खड़ी स्कूटी को सूंड से उठाकर पटक दिया और उसमें तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान स्कूटी मालिक और आसपास के लोग दूर खड़े होकर वीडियो बनाते रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी गुरुवार की देर रात जंगल की ओर से आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया था। कुछ देर तक वह गलियों में घूमता रहा। इसी दौरान उसने एक मकान के बाहर खड़ी स्कूटी को निशाना बनाया। हाथी ने पहले स्कूटी को सूंड से टटोला और फिर उसे पटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति हाथी के नजदीक नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि “शौर्यगाथा” वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इधर स्थानीय लोग राजू शर्मा, रोहित कुमार, निशा राठौर, शांति भट्ट का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी हाथी की आवाजाही होती रही है, पिछले एक साल से लगातार हाथी रिहायशी इलाके में घुसकर नुकसान पहुंचा रहे है। सूचना पर वन विभाग और संबंधित टीमें अलर्ट हो गईं। रेंज अधिकारी शिशपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी, और हाथी को जंगल की ओर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!