पत्नी ने पति पर लगाया अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप, दिल्ली से हरिद्वार घूमने आए थे दंपत्ति…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दिल्ली के चंद्र विहार की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने थाना फतेहपुर बेरी साउथ में मुकदमा दर्ज करवा कर बताया कि उसका पति उसे घुमाने के लिए हरिद्वार ले गया था। जहां उसने होटल में उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक दुष्कर्म किया, मना करने पर पति ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की तहरीर पर दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना स्थल हरिद्वार होने की वजह से मामले की जांच शहर कोतवाली में भेजी गई है। शहर कोतवाल रकेंद्र कठैत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!