जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में महर्षि दयानन्द पब्लिक स्कूल में नागरिक अधिकार व बाल सुरक्षा विषय पर गोष्ठी की गई आयोजित…

हरिद्वार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में महर्षि दयानन्द पब्लिक स्कूल कृष्णा नगर, कनखल में नागरिक अधिकार व बाल सुरक्षा विषय पर गोष्ठी आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता सिविल जज सीनियर डिविज़न/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सिमरनजीत कौर द्वारा की गयी। कार्यक्रम का सुआरम्भ गायत्री मंत्र सरस्वती वंदना व दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। अध्यक्षता करते हुए न्यायधीश महोदया ने छात्रों और अभिभावकों को मोबाइल के दुरूपयोग और इस पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता बताई साथ ही किस मनोवृत्ति के लोगों से स्वयं का बचाव करना है इसके तरीके बताये व पोक्सो के अंतर्गत प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। अतिथि डिप्टी लीगल एंड डिफेन्स कॉउंसेल व लेखक/ विचारक डॉ. अरविन्द श्रीवास्तव ने शिक्षा व शिक्षकों से जुड़े अधिकारों की जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन के कार्यो को सराहनीय बताया। पूर्व सभासद व वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश जोशी ने गुड टच-बैड टच जैसी महत्वपूर्ण बातें व बच्चों के सामने माता-पिता के व्यवहार कैसा होना चाहिए इस पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या आशा शर्मा ने व अध्यक्षा व अतिथियों का सम्मान वस्त्र, पुष्प व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। प्रबंधक शक्तिवर्धन शास्त्री ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अभिभावकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

गोष्ठी उपरान्त न्यायधीश महोदया ने फलदार पौधे, आम अमरुद, लीची छात्रों और शिक्षकों के साथ रोपे व देखभाल की व्यवस्था भी उन्हीं को सौंपी। गोष्ठी का संचालन कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अमित शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर शालिनी जेटली, डिम्पल कश्यप, प्रीति, एड. उदित वत्स, एड. सौरभ शर्मा, विनीत बांगा, ऋतु, शोभा, रूचि, रितेश, सृष्टि, मानवी, रौनक़, रिया, गोविन्द मिश्रा, सात्विक मिश्रा, संतोष,अनु, रूद्र, वंश, रिद्धि, आदित्य, गौरव, करन, श्याम सिँह, राजीव, सीमा, अरुणा, उदय भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

