सर्वसम्मति से सुरेशपाल आर्य बने आर्य समाज रोहालकी के प्रधान…

हरिद्वार। आर्य समाज रोहालकी किशनपुर का वार्षिक चुनाव रविवार को यज्ञ उपरांत सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। प्रधान पद पर सुरेश पाल आर्य, उप प्रधान मास्टर सुरेश आर्य, मंत्री ईश्वर दयाल आर्य, उप मंत्री हिमांशु आर्य, कोषाध्यक्ष भोपाल गिरी, आय-व्यय निरीक्षक ई.सतीश आर्य, पुस्तकालय अध्यक्ष मास्टर दीक्षांत आर्य, आर्यवीर दल अधिष्ठाता सौरभ आर्य, अंतरंग सभा सदस्य अजय मुखिया, मास्टर इंद्राज, धीरेंद्र आर्य, चंदन आर्य, विक्रांत आर्य, अमित आर्य को चुना गया। इस दौरान सभी ने आर्यजनों को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त प्रधान सुरेशपाल आर्य ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाज की जो जिम्मेदारी मुझे दी गयी है मैं हर सम्भव उसमें सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा।आर्य समाज रोहालकी 100 वर्षो से पुरानी संस्था है और दूर-दूर से समय-समय पर आर्य जगत के विद्वान आते रहे हैं। आर्य समाज द्वारा यज्ञ को ज्यादा से ज्यादा घर-घर तक पहुंचाने की कोशिश होगी। साथ ही आने वाली पीढ़ी को नशे-मांस आदि दुर्व्यसनों से दूर करने पर काम किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में आर्य समाज के सदस्य मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!