Home / मुख्य ख़बर / महेंद्र कौर की आंखों से दो लोगों को मिलेगी रोशनी…

महेंद्र कौर की आंखों से दो लोगों को मिलेगी रोशनी…

हरिद्वार। स्वर्गीय श्रीमती महेंद्र कौर के निधन के पश्चात उनका नेत्रदान मुस्कान फाउंडेशन की सक्रिय पहल और संस्थापक अध्यक्ष नेहा मलिक के प्रयास से सम्पन्न हुआ।
इस नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को देखने का नया अवसर, नई उम्मीद और जीवन की नई दिशा मिलेगी।
जैसे ही पुत्र अजय कुमार, मनोज कुमार और विजय कुमार (स्व. महेंद्र कौर के पुत्र) ने यह निर्णय लिया, नेहा मलिक ने तत्काल एम्स ऋषिकेश की डॉ. नीति गुप्ता से संपर्क किया।
रविंदर शर्मा ने भी इस प्रक्रिया में नेहा मालिक को सूचित करने और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तत्पश्चात, डॉ. दीपा और डॉ. पवन नेगी के नेतृत्व में, नेहा मालिक की देखरेख में नेत्रदान की पूरी प्रक्रिया सम्मानपूर्वक पूरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!