Home / मुख्य ख़बर / हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा बढ़ा, गुरुवार को 8011 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन…

हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा बढ़ा, गुरुवार को 8011 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन…

हरिद्वार। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह देखने को मिल रहा है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।
प्रशासन द्वारा जारी चारधाम यात्रा यात्री पंजीकरण बुलेटिन के अनुसार आज कुल 8011 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराया।
आंकड़ों के अनुसार यमनोत्री धाम के लिए 1779, गंगोत्री धाम के लिए 1798, केदारनाथ धाम के लिए 2285 तथा बद्रीनाथ धाम के लिए 2149 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। वहीं हेमकुंड साहिब के लिए आज भी कोई पंजीकरण नहीं हुआ।
चारधाम यात्रा को सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन द्वारा ऋषिकुल मैदान में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पंजीकरण केंद्र पर यात्रियों को सहायता, जानकारी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रशासन के अनुसार ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 74 हजार 845 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन भी यात्रा व्यवस्थाओं को और मजबूत करने में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!