उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी की जीत की कामना को पूर्व विधायक ने दक्ष प्रजापति मंदिर में भोलेनाथ का किया रुद्राभिषेक, देखें वीडियो…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। उत्तराखण्ड में 31 मई को उपचुनाव होमें हैंऔर 03 जून को उपचुनाव के परिणाम आएंगे। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से चुनावी मैदान में हैं उपचुनाव में उनकी जीत की कामना को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अब मठ-मंदिरों में जाकर पूजापाठ-रुद्राभिषेक कर रहे हैं।

बुधवार को धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल स्थित भगवान शिव की ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओ के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत के लिए भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत के लिए मनोकामना की।

लक्सर के से पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मोदी विश्व के नेता हैं, पूरे हिंदुस्तान को मोदी की जरूरत है उसी प्रकार उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जरूरत है। उत्तराखण्ड में धामी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ा गया था और 47 सीटों के साथ मोदी और संगठन के आशीर्वाद से पूर्ण बहुमत से उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार बनी है। संगठन ने धामी को पूर्ण आशीर्वाद दिया और 47 सीटें आने के बाद उन्हें उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाया गया। संजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी अब चंपावत से उपचुनाव लड़ रहे हैं इस उपचुनाव में उनकी बहुत बड़ी जीत इसलिए आज हमने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव से मुख्यमंत्री धामी की जीत की प्रार्थना की है, दक्ष प्रजापति मंदिर में जो सच्चे मन से आता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!