हर की पौड़ी पर 07 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा देव दीपावली का पर्व…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हर की पौड़ी पर 07 नवंबर को देव दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गंगा सभा द्वारा देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हजारों दीप जलाकर देव दीपावली मनाई जाएगी। देव दीपावली महोत्सव में अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज जी शामिल होंगे। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सभापति अन्य पदाधिकारी, साधु संत और कई गणमान्य जनों की उपस्थिति में देव दीपावली का महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने वीडियो संदेश जारी कर सभी जनमानस को इस भव्य और दिव्य देव दीपावली के आयोजन में सादर आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!