महिलाओं के सशक्त होने से देश शक्तिशाली होगा-स्वामी वीरेन्द्रानंद गिरि

गोपाल रावत

हरिद्वार। अतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सत्कर्मा धाम, भागीरथी नगर में भव्य कार्यक्रम में महाकुंभ 2021 में अपनी सेवाएं दे रही महिला पुलिस अधिकारी, कांस्टेबल एवं उनके परिवार वालों को सम्मानित किया गया। हिमालयन पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर श्री पंच दशनाम जूनाअखाड़ा स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि जी महाराज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि जी महाराज ने कहा,‘‘महिलाएं ही राष्ट्र की उन्नति का कारक हैं। महिलाओं के शसक्त होने से देश शक्तिशाली होगा। हमें हर क्षेत्र में महिलाओं को अवसर प्रदान करने होंगे। उनकी क्षमताओं का सम्मान करना होगा। नारी नारायणी है। उसमें अपार संभावनाएं विद्यमान है। आज का यह कार्यक्रम महिला पुलिस के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया है। क्योंकि महाकुम्भ के संचालन में महिला पुलिस विशेष योगदान दे रही है।‘‘ पुलिस मेला अधिकारी महाकुम्भ आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि,‘‘महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि जी महाराज की सोच अभिनव है। आज महिला पुलिस को सम्मानित करने का कार्यक्रम निश्चित रूप से हम सभी को गौरवांवित करने वाला है। हम हमारी पूरी टीम स्वामी की का विशेष धन्यवाद व्यक्त करती है।‘‘ हिमालयन योगी महामण्डलेश्वर स्वामी वीरेन्द्रानं गिरि महाराज ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को शाल, स्मृति चिन्ह, तुलसी माला देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी सुरजीत सिंह पंवार, एडिशनल एसपी, मनोज कटियाल, सीओ दीपक सिंह, सीओ प्रबोध घिल्डियाल, सीओ तपेश सिंह, सीओ अनिल मनराल, सीओ आशीष भारद्वाज, सीओ अनुज, सीओ सुनीता वर्मा, सीओ ओमप्रकाश भट्ट, सीओ दीवान सिंह मेहता, सीओ कमल सिंह, सीओ शान्तनु परासर, सीओ विनोद थापा, इंस्पेक्टर भावना कैंतोला, एसआई बबीता, एसआई पम्मी, एसआई नीलम, एलआईयू से सुनीता काम्बोज, कांस्टेबल गंगा ध्यानी, सत्कर्मा मिशन के प्रदेश संयोजक भूपेश बिष्ट, हरीश धामी, भवान बिष्ट, तुषार मेहता, किरन चंद, खड़ेश्वरी महाराज, सर्वेश, हर्ष जोशी, सत्यम भट्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा साहित्यकार ललित शौर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!