Home / मुख्य ख़बर / थाना पथरी परिसर में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, भक्ति और सेवा भाव के साथ हुआ भंडारा…

थाना पथरी परिसर में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, भक्ति और सेवा भाव के साथ हुआ भंडारा…

हरिद्वार / पथरी। थाना पथरी परिसर में शनिवार को नव-निर्मित हनुमान जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरे थाना परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और हनुमान एवं भगवान शिव के भजनों से माहौल श्रद्धा और आस्था से सराबोर हो गया।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामाजिक सौहार्द, सेवा और मानव कल्याण का संदेश भी दिया।
धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों ने सभी के मंगलमय जीवन और क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!