हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। जूना अखाड़ा के महंत महाकाल गिरी पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों बदमाशों को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीपक और राहुल नाम के ये आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी दो दिन पहले जूना अखाड़ा परिसर में बने कमरे में आकर ठहरे थे और यहां पर शराब का सेवन कर रहे थे जिसको लेकर महंत महाकाल गिरी और उनके शिष्यों ने जब आपत्ति की तो उनकी कहासुनी हो गई थी। बाद में जूना अखाड़ा के आश्रम से इन्हें निकाल दिया गया था। जिसके नाराज होकर दोनो युवकों ने सोमवार रात को वापस आकर महाकाल गिरी पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने इन दोनों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किए गए बेसबॉल स्टिक भी बरामद कर लिए हैं। आपको बता दें कि हमले में महंत महाकाल गिरी को गंभीर चोटें आई थी। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।













