भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. पूरण चंद शर्मा की अस्थियां विधिविधान से हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर की गई प्रवाहित…

हरिद्वार। गुरुवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. पूरण चंद शर्मा की अस्थियां विधिविधान से हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर कहा प्रवाहित की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीआईपी घाट पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. पूरण चंद शर्मा के अस्थि कलश को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अस्थि कलश लेकर उनकी पुत्री अनुलेखा अत्रि एवं परिवार के सदस्य हिमाल शर्मा, सक्षम शर्मा, प्रतीक शर्मा, विपिन शर्मा, राहुल मिश्रा, हरीश सतवाल धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे जहां उनके तीर्थ पुरोहित अवनीश, आशीष भगत द्वारा अस्थि विसर्जन कराया गया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।श्री गंगा सभा की ओर से गंगा सेवक दल सचिव उज्ज्वल पंडित द्वारा अस्थि कलश पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!