Home / मुख्य ख़बर / श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने एसआरएस कल्याण ट्रस्ट के साथ मिलकर चलाया वृक्षारोपण महाभियान…

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने एसआरएस कल्याण ट्रस्ट के साथ मिलकर चलाया वृक्षारोपण महाभियान…

हरिद्वार। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति और एसआरएस कल्याण ट्रस्ट रुड़की ने एक साथ मिलकर पर्यावरण को बचाने और हर भरा बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जिसमें आम, लीची, आडू, जामुन, बेल, पीपल, नीम, बरगद, गुड़हल आदि अलग-अलग प्रजातियों के लगभग सैकड़ों वृक्ष और पौधे लगाए गए।
श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि संस्था अपने कहे अनुसार लगातार वृक्षारोपण करती आ रही है। संस्था द्वारा जो वृक्षारोपण पखवाड़ा मनाया जा रहा है उसी के अंतर्गत आज वृहद स्तर पर पेड़ पौधे लगाए गए।
तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति प्रकृति को ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वृक्षारोपण महाभियान चलाती आ रही है। जिस श्रृंखला में रविवार को संस्था ने लगभग 500 पौधे जोकि अलग-अलग प्रजातियों के थे उनका रोपण किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है जिसके लिए हमको एकजुट होकर प्रकृति का संरक्षण करना होगा।
एसआरएस कल्याण ट्रस्ट रुड़की के एमडी शरत मदान ने कहा कि हम ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण चलने वाली संस्थाओं को निःशुल्क पेड़ पौधे उपलब्ध करवाते है और उनके साथ मिलकर वृक्षारोपण महाभियान चलाते है।
इस अवसर पर सीईओ विधि मदान, टीम के सदस्य गगनदीप सिंह, प्रवीण राणा, आशीष अग्रवाल, निशा, जोही, प्रकृति, तन्नु शर्मा, विभूति मिश्रा, मुकेश शर्मा, कुलदीप अरोड़ा, देवेंद्र कुमार, रोहित वर्मा, राघव कोहली, इशिका, अभिनव कुमार, उदित आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!