श्री महंत रूपेंद्र प्रकाश ने राम मंदिर निर्माण में दी ₹51000 समर्पण निधि
सुमित यशकल्याण
![](https://shouryagatha.com/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210217-WA0343.jpg)
हरिद्वार । भगवान श्री राम के जन्म स्थान अयोध्या में बनाए जा रहे राम मंदिर के निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद द्वारा समर्पण धन संग्रह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष श्री महंत रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने आज ₹51000 समर्पण निधि दी है। जिसको भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण में लगाया जाएगा। उन्होंने कहां की अयोध्या में हमारे आराध्य भगवान श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, जिसको लेकर देशभर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा समर्पण धन संग्रह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें उनके द्वारा आज ₹51000 समर्पण निधि दी गई है।
इस अवसर पर विहिप सरंक्षक दिनेश चंद्र , विहिप केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, प्रान्त संघटनमंत्री अजय आर्य ,आश्रम के कोठारी स्वामी विपुल विद्यावाचस्पति आदि मौजूद रहे,।