श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान ने लावारिस अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित…

हरिद्वार। श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने अज्ञात लावारिस, गरीब, असहाय, निर्धन एक सौ तीन व्यक्तियों की अस्थियों का विसर्जन पूर्ण विधि-विधान के साथ हरकी पैड़ी पर किया। संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून से 10 दिसंबर तक जो भी अस्थियां एकत्र की गई है। उन्हें मोक्ष के लिए संपूर्ण विधि विधान से गंगा में विसर्जित किया गया। अनिल कुमार ने बताया कि अस्थि विसर्जन हिंदू रीति रिवाज में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। 21 जून से पूर्व 06 हजार सात सौ अस्थियों का विसर्जन कर चुके हैं। लावारिस लोगों का अंतिम संस्कार भी संस्था द्वारा किया जाता है। कोरोना काल में भी अनेकों लावारिस लोगों का अंतिम संस्कार एवं अस्थि विसजन किया गया था। उन्होंने कहा कि लावारिस अस्थियों का विसर्जन एवं पिंड दान करना पुण्य का कार्य है। संस्था लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रही है। संस्था के माध्यम से निर्धन परिवारों के उत्थान के लिए उनकी मदद भी की जाती है। अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से समाज सेवा का यह कार्य कई वर्षों से संचालित है और आगे भी निरंतर सचालित किया जाएगा। इस दौरान संस्था के अन्य सदस्य लक्ष्मण सिंह हांडा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, योगेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!