Home / मुख्य ख़बर / श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने किया बैठक का आयोजन…

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने किया बैठक का आयोजन…

हरिद्वार। श्री अखण्ड परशुराम अखाडा द्वारा श्री राधा रासिक बिहारी मन्दिर रामनगर कालोनी ज्वालापुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संत, महंत एवं समाजसेवी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया सावन महीने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा प्रस्थान करने का निर्णय लिया गया। श्रीअखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि जिस प्रकार अयोध्या मे कार सेवकों के प्रयासों से भव्य एवं दिव्य राममंदिर का निर्माण किया गया है। उसी प्रकार सभी सनातनी मथुरा पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य और भव्य मंदिर का निर्माण के लिए कार सेवा करेंगे। भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि मठ मंदिरों की सुरक्षा के लिए सभी सनातनियों को एकजुट होना होगा। सभी के एकजुट होेने पर ही मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य मंदिर स्थापित होगा। स्वामी कार्तिक गिरी महाराज ने कहा कि समय आने पर हम सबको मथुरा के लिए प्रस्थान करना होगा। बैठक में आचार्य विष्णु प्रसाद शास्त्री, आचार्य संजय शास्त्री, विष्णु गोड, रोहित गिरी, ऋषि शर्मा, शीतल प्रसाद उपाध्याय, पंडित आदित्य जगूड़ी, अमित भारद्वाज, डॉ.प्रवीण चौबे, डॉ.दिनेश बाली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!