Home / मुख्य ख़बर / सेवा भारती हरिद्वार द्वारा जनहित में सार्वजानिक प्याऊ एवं पानी की होद का निर्माण सम्पन्न…

सेवा भारती हरिद्वार द्वारा जनहित में सार्वजानिक प्याऊ एवं पानी की होद का निर्माण सम्पन्न…

हरिद्वार। रविवार को बडोला जी वेलफेयर फाउंडेशन, हरिद्वार द्वारा ब्रह्मलीन महंत शंकर दास महाराज की स्मृति में, श्री वाल्मीकि समाज पंचायत समिति की प्रेरणा से भगवान वाल्मीकि आश्रम, धर्मशाला कनखल के बाहर जनहित में सार्वजनिक प्याऊ एवं पशु-पक्षियों के लिए पानी की होद का निर्माण सेवा भारती हरिद्वार द्वारा सफलतापूर्वक करवाया गया।
सेवा और परोपकार के एक नए अध्याय का आरंभ करते हुए, आज भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर महंत मानदास, पीठाधीश्वर भगवान वाल्मीकि आश्रम, कनखल, एवं वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा के करकमलो से सार्वजानिक प्याऊ एवं होद का लोकार्पण संपन्न हुआ।
यह कार्य बडोला जी वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक, समाजसेवी एवं नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा करने वाले गोपाल कृष्ण बडोला के नेतृत्व में हुआ। बडोला का जीवन और उनके प्रयास समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने इस पहल का स्वागत किया तथा सेवा भारती, हरिद्वार एवं बडोला जी वेलफेयर फाउंडेशन का तहे दिल से धन्यवाद किया तथा जनहित के इस कार्य को समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाला एक सराहनीय कदम बताया। यह पहल न केवल मानव हित, बल्कि पशु-पक्षियों के कल्याण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!