Home / मुख्य ख़बर / सेवा ही रोटरी की क्लब की पहचान -डॉ.विशाल गर्ग।

सेवा ही रोटरी की क्लब की पहचान -डॉ.विशाल गर्ग।

हरिद्वार। रोटरी क्लब कनखल के डायरेक्टर डॉ.विशाल गर्ग, प्रधान राजीव अरोड़ा व सचिव मनोज सुबुद्धि ने रोटरी 3080 के नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गर्वनर धीरज मिगलानी का स्वागत सम्मान किया और शुभकामनाएं दी। चंडीगढ़ क्लब चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धीरज मिगनानी को शुभकामनाएं देते हुए डॉ.विशाल गर्ग ने कहा कि सेवा ही रोटरी क्लब की पहचान है। पूरे देश में रोटरी क्लब विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से सेवा के दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। धीरज मिगलानी के नेतृत्व में रोटरी 3080 सेवा, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम में वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रीटा कालरा, डिस्ट्रिक्ट गर्वनर एमपी गुप्ता, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर टीके रूबी, जितेंद्र ढींगरा, अरुण मोंगिया, रंजीत भाटिया, राजपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!