“सेवा ही संकल्प”: ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप के जन्मदिन पर युवाओं ने किया रक्तदान…

हरिद्वार। रविवार को ग्राम पंचायत अजीतपुर के ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप के जन्मदिवस को एक उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि ‘सेवा पर्व’ के रूप में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर प्रधान के मित्रों द्वारा जगजीतपुर में स्थित ‘माँ गंगे ब्लड बैंक’ में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का सफल संचालन प्रसिद्ध समाजसेवी कुंवर नरेंद्र सिंह नेगी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस पुनीत कार्य में ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं का नेतृत्व किया यह उनके जीवन का 29वां रक्तदान था, उनके साथ क्षेत्र के 25 अन्य युवाओं ने भी इस महादान में आहुति दी। शिविर में आए रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बनता था, जिन्होंने “प्रधान के जन्मदिन पर, जीवनदान का उपहार” के संकल्प के साथ इस आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मेरे लिए राजनीति और पद केवल माध्यम हैं, असली लक्ष्य मानवता की सेवा है। जन्मदिन पर जश्न मनाने से ज्यादा सुकून किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मिलता है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है क्योंकि यह सीधे जीवन से जुड़ा है। मैं अपने सभी मित्रों और विशेषकर कुंवर नरेंद्र सिंह नेगी का आभारी हूँ जिन्होंने मेरे जन्मदिन को इतना सार्थक और यादगार बनाया। माँ गंगे ब्लड बैंक के संचालक कुंवर नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रधान की इस सोच की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का ऐसा आचरण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर मोहित कश्यप, उपदेश चौधरी, मोनिश भारद्वाज, रविकांत बिजनौर, प्रिंस चौधरी, गौरव कश्यप, रिदम गुलाटी, संकेत साहनी, आदर्श कश्यप, कमलकांत, संजीव कुमार, रोहित सैनी, सोनू कश्यप, शेखर कश्यप, शिवदत्त कश्यप, प्रशांत गुप्ता, सार्थक शर्मा, लवी राजपूत, सोनेश पाल, सनोज गुप्ता, जुबैर अंसारी, मोहम्मद आदिल, अंकित सैनी, राजेश शर्मा आदि ने रक्तदान किया।

