सावन का दूसरा सोमवार। श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, देखें वीडियो…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। दक्षेश्वर महादेव मंदिर को भगवान शिव की ससुराल कहां जाता है। मानयता है कि भगवान शिव सावन के एक महीने तक दक्ष मंदिर में ही विराजते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। हरिद्वार में इस समय कांवड़ मेला चल रहा है। इसलिए बड़ी संख्या में का कांवड़िए भी दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जल चढ़ा रहे हैं।

मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द पूरी हो जाती हैं। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। मान्यता है कि पूरे श्रावण मास भगवान भोले नाथ कनखल स्थित अपनी ससुराल श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में वास करते हैं और यहीं से सृष्टि का संचालन करते हुए भक्तों का कल्याण करते हैं। श्रावण मास में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। आज सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध, दही, बूरा, बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल अर्पित कर भक्त भोले नाथ की आराधना करते हैं। धर्मनगरी हरिद्वार में इस समय देश की सबसे बड़ी पैदल यात्रा कांवड़ यात्रा चल रही है ऐसे में बड़ी संख्या में दूरदराज से शिवभक्त कांवड़िए भी हरिद्वार पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!