गणतंत्र दिवस पर साइंस क्विज विजेताओं का सम्मान…

हरिद्वार। सोमवार को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एसोसिएशन ऑफ अलायन्स क्लब्स इंटरनेशनल (179 N) हरिद्वार द्वारा आयोजित साइंस क्विज डिस्ट्रिक चैंपियनशिप 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पब्लिक स्कूल के सीनियर एवं जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं को कैश चैक, मेडल, सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
संस्था की कोर्डिनेटर इंदु लोहानी को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त संस्था के प्रधानाचार्य मनोज कपिल को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। हर ग्रुप के विजेताओं को एक-एक ट्रॉफी प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, ज्ञान एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अविनाश चन्द्र ओहरी, ए.के. दादू, जगदीश लाल पाहवा, राकेश अग्रवाल, एस.एस. राणा, विनोद मित्तल, प्रमोद शर्मा, नितिन शर्मा एवं अंकुश ओहरी उपस्थित रहे, विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने संस्था का अभिवादन किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं अतिथिगणों ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगे भी ऐसे शैक्षिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने पर बल दिया।

