सेव गंगा फॉउन्डेशन ने मनायी वीर चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती, देखें वीडियो…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। शनिवार को वीर चंद्रशेखर आजाद की जयंती के उपलक्ष में सेव गंगा फॉउन्डेशन द्वारा उनकी जयंती एम.डी पब्लिक स्कूल, छोटी नहर कृष्णा नगर में मनायी गयी। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद के जन्म जयंती दिवस को आजाद दिवस के रूप में मनाया गया।

चंद्रशेखर आजाद जी के जीवन पर जिला बार संघ उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह गिल ने प्रकाश डाला, जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष गुलशन खत्री द्वारा उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग उपस्थित जनों को बताये गए।

आजाद थे-आजाद रहें के वाक्य से कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रवक्ता अमित शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम उपरांत सेव गंगा फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक तालियान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर गौ सेवक पवन भगवा, मोहित, अमर शर्मा, आईटीसी कल्याण श्रमिक संघ से नवल पाठक, जिला उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ संतोष मिश्रा, राजीव कुमार, आकाश, शेखर कुमार, गोविन्द मिश्रा चैतन्य, विनीत बांगा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!