पितृ अमावस्या पर सत्या फाउंडेशन का अन्नदान शिविर…

हरिद्वार। सत्या फाउंडेशन द्वारा पितृ अमावस्या के अवसर पर गोविंद घाट, हरिद्वार में अन्नदान शिविर आयोजित किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष दीपक पंवार व टीम ने माँ गंगा जी का दूधाभिषेक, पूजा-अर्चना कर कई सौ लोगों को भोजन, बिस्कुट व मिष्ठान वितरित किया।
मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश पाहवा ने कहा – “पूर्वजों से जुड़े बिना जीवन पूर्ण नहीं होता, उनकी सीख को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।”
संरक्षक अरुण कुमार पाठक ने कहा – “जो दूसरों के लिए जीना जानता है, वही जीवन का सच्चा अर्थ समझता है।”
अध्यक्ष दीपक पंवार ने समाजहित कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
शिविर में ब्रांड एम्बेसडर संगीता राणा, सह-संस्थापक सरिता पंवार, सचिव अंकित राठौर, उपाध्यक्ष घनश्याम साहनी, परमानंद पोपली, जितेंद्र मिश्रा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

